बीना: बीना में दवाइयों की दुकानें बंद, अस्पतालों के आसपास सन्नाटा, तहसील में स्टोर संचालकों ने सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | May 20, 2026 बुधवार को बीना खिमलासा मंडी, बामोरा सहित पूरे क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सभी मेडिकल स्टोर एक दिन के लिए पूरी तरह बंद है। ये कोई सामान्य बंद नहीं था, बल्कि औषधि विक्रेता संघ के आह्वान पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल थी।"विभिन्न मांगों को लेकर दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर संचालक तहसील कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।