ग्वालियर गिर्द: घर के बाहर दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, पीड़ित चार दिन थाने के चक्कर लगाता रहा, वीडियो वायरल
गिरवाई थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में आवारा किस्म के गुंडो ने वहां रहने वाले कपिल गुप्ता के साथ जमकर मारपीट की। 4 दिनों से फरियादी थाने के चक्कर लगा रहा था लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी जैसे ही उसके हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे इसके बाद पुलिस आरोपों को झुठला नहीं सकी और उसने बिट्टू तोमर, निखिल तोमर और कार्तिक के खिलाफ शनिवार रात 8 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया है।