बड़वारा: मुर्गा पार्टी के चक्कर में किसान की खून-पसीने की फसल खाक, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Badwara, Katni | Mar 30, 2026 मुर्गा पार्टी के चक्कर में किसान की 'लाल खून-पसीने' की फसल खाक, पुलिस से न्याय की गुहार कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मझगवां गांव में सोमवार को एक बड़ी लापरवाही के चलते किसानों की कड़ी मेहनत और अरमानों पर पानी फिर गया। खेत पर चल रही मुर्गा पार्टी के दौरान भड़की चिंगारी ने तीन अन्नदाताओं की लहलहाती गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया