घाघरा: आदर के पास दो टेंपो की टक्कर में कई घायल, प्राथमिक उपचार के बाद एक गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Apr 30, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के आदर के समीप दो टेंपो के सीधी भिड़ंत में आधा दर्जन से ऊपर लोग घायल हो गए। घायलों में बिशनपुर निवासी रजनी कुमारी,हेलता विशुनपुर निवासी रामवृत असुर,उर्मिला असुर, आकाश असुर, घाघरा पाकर टोली निवासी मालती देवी,सविता कुमारी, दरदाग ग्राम निवासी फूलमनिया देवी,चिंगरी निवासी रविमंती देवी के नाम शामिल है।