मशरक: मेला बाजार के पास ऑटो की टक्कर से युवक घायल, सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया
मशरक के मेला बाजार के पास अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में शुक्रवार की रात 8 बजें के लगभग भर्ती कराया गया। घायल पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी सोनू कुमार हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि व