मंडला: साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए कंट्रोल रूम में साइबर डेस्क अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
Mandla, Mandla | Nov 2, 2025 साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने और नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार को शाम 4 बजे जिले के थानों के साइबर डेस्क में पदस्थ अधिकारियों के लिए 1 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया हैं।मंडला पुलिस द्वारा पूर्व से प्रत्येक थाना में साइबर डेस्क की स्थापना की गई हैं।जिसमें उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी मौजूद थे।