देहरादून: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, सीएम धामी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और राज्य के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही पर्यावरणीय परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।