देहरादून: पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन, दिए गए निर्देश
कांवड़ मेला 2025 को लेकर देहरादून में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, तकनीकी निगरानी और जनसहयोग जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। डीजीपी ने कहा कि कांवड़ मेला एक विशाल धार्मिक आयोजन है, जिसकी शांति और सुरक्षा उत्तराखंड पुलिस की प्राथमिकता है.