देहरादून: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया
देश में आज आपातकाल के 50 साल पूरे हो चुके हैं। बीजेपी आपातकाल की 50वीं बरसी को संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है। साथ ही भाजपा ने अलग- अलग राज्यों में जिले और बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जिसका मकसद लोकतंत्र के इस काले अध्याय की जानकारी देना है