कुम्हेर: कुम्हेर के बिलावटी गांव में विद्युत देने के दौरान चिंगारी से छप्पर पोस मकान में लगी आग, तीन भैंसों की हुई मौत
गांव बिलावटी में विद्युत के खंभे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई छप्पर में बंधी तीन भैंसों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई , करीब 100 मन भूसा खाट कपड़े आदि सामान भी जल गए, सूचना पर दमकल पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया सब कुछ ग्रामीणों की आंखों के सामने जलकर राख हो गया, तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं, भैंसों का पोस्टमार्टम करने की भी आदेश दिए