हज़ारीबाग: वीर शहीद नायक संदीप पाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई
हजारीबाग के वीर शहीद नायक संदीप पाल की स्मारक स्थल पर बुधवार को एग्यारह बजे पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन द्वारा वीर शहीद नायक संदीप कुमार पाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को नमन किया।