खींवसर: माणकपुर गांव में शनिवार रात पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या की, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द
नागौर के खींवसर के भावंडा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव मे शनिवार देर रात एक पति ने ही अपनी पत्नी की आपसी कासुनी को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही भावंडा थाना पुलिस से मौके पर पहुंची। शव को कब्जे मे लेकर खींवसर के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी मे रखवाया। जहा आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सुपुर्द किया ।