रावतभाटा: देवा गुर्जर हत्याकांड का आरोपी रावतभाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ फिर गिरफ्तार
विजय सिंह ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि रावतभाटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवा गुर्जर हत्याकांड के आरोपी कालूलाल गुर्जर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय तक जेल में रहने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस अब हथियार और कारतूस की खरीद फरोख्त