लखीमपुर: जिले की नवागत DM दुर्गा शक्ति नागपाल के लिए खनन माफिया बने चुनौती,जटपुरवा व शारदा नगर के पास खनन कर सफेद रेत को किया डंप
लखीमपुर खीरी जिले की नवागत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के लिए खनन माफिया चुनौती बन गए हैं। आज प्रेस वार्ता के दौरान खनन को लेकर मुद्दा उठाया गया था। डीएम के द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई थी। जटपुरवा व शारदा नगर के पास खनन माफियाओं के द्वारा खनन कर सफेद रेत को डंप किया जा रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।