दादरी: सेक्टर-39 में नोएडा प्राधिकरण ने किया ' नोएडा आपके द्वार ' कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर-39 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को 'नोएडा आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत सेक्टरवासियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, वहीं अधिकारियों ने समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।