दादरी: दिल्ली से पुलिस ने समारोह में अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल हुई बरामद
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए समारोह में अवैध पिस्तौल से हर्ष फायरिंग करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से हर्ष वर्मा के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।