दादरी: निठारी गांव में दबंग भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर किया जा रहा है अवैध कब्जा, वीडियो हुआ वायरल<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/>
नोएडा में स्थित निठारी गांव में गुरुवार को दबंग भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं दबंग भू-माफियाओं का अवैध कब्जा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया है कि जल्द ही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।