भरगामा: राजस्व हड़ताल के कारण जमीन संबंधी कार्य ठप, नरपतगंज के पदाधिकारी को भरगामा का प्रभार सौंपा गया
अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड क्षेत्र में जमीन से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। दाखिल-खारिज, लगान वसूली, जमीन मापी सहित अन्य आवश्यक सेवाएं ठप होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।