मड़ियाहू: मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष ने राज्य वित्त आयोग की बैठक में रखा प्रभावी पक्ष
जौनपुर की मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा आयोजित स्थानीय निकाय जनप्रतिनिधियों की परामर्श बैठक में नगर पंचायत का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया। लखनऊ के एक होटल में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधि शामिल हुए।