गुना नगर: सीपीआईएम का जून अभियान, बिजली पानी सड़क महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम गुना कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जून अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क और जन जागरण अभियान चलाया। 19 जून को पार्टी के विष्णु शर्मा ने बताया, गुना शहर और आसपास ग्रामीण इलाके में घर घर पर्चे बांटे। जनता से बिजली पेयजल कटौती सड़के सफाई बेरोजगारी महंगाई के मुद्दों पर चर्चा कर प्रदर्शन कर रैली निकाली। प्रधानमंत्री के नाम गुना कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांगे रखी।