राठ: चरखारी रोड में संदिग्ध परिस्थितियों में 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
Rath, Hamirpur | Jun 3, 2026 राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानद में उसे इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।