बीरपुर: अविश्वास प्रस्ताव में गेनहरपुर पंचायत के उप मुखिया की गई कुर्सी
बीरपुर प्रखंड के गेनहरपुर पंचायत भवन में पंचायत के उप मुखिया पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया अशोक पासवान ने किया वही पंचायत सचिव विश्वजीत कुमार की देखरेख में बैठक के बाद मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें उप मुखिया अजीत महतो के विरोध में कुल 7 मत पड़े। वहीं समर्थन में 6 मत पड़े।