टीकमगढ़-झांसी मुख्य मार्ग बाधित: ग्राम ज्योरा में नाला उफान पर, पुलिस बल मौके पर तैनात
--
जिले में जारी तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भारी वर्षा के चलते ग्राम पंचायत ज्योरा में टीकमगढ़-झांसी मुख्य मार्ग पर स्थित नाला अचानक उफान पर आ गया, जिससे मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन गई है और यातायात बाधित हुआ है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पृथ्वीपुर थाना प्रभारी श्री गौरव राजौरिया अपने पुलिस दल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल मुख्य मार्ग पर मुस्तैद है और लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफनते नाले को पार करने का जोखिम न उठाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HeavyRainfall #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026