कहरा: मानसी थाना क्षेत्र के फैंगो रेलवे होल्ट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल, एक की मौत
मानसी थाना क्षेत्र के फैंगो रेलवे होल्ट समीप कात्यानी मंदिर से पूजा कर लौट रहे 3 युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से तीनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम कृष्ण कुमार बताया जा रहा है।