राजपुर पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। यह कामयाबी राजपुर थाना की पुलिस को बुधवार की देर शाम मिली। उनकी गिरफ्तारी राजपुर थाना क्षेत्र के ओड़वार व सुगहर गांव के बीच कौआखोच-बसही सड़क से की गई। गिरफ्तार होने वालों में उसी थाना क्षेत्र के जलीलपुर निवासी गंगासागर राजभर एवं धनसोईं थाना क्षेत्र के बावनबांध निवासी अजीत राम है।