सोमवार को करीब 11 बजे कमिश्नर कार्यालय में संभागीय समय-सीमा बैठक आयोजित की गई बैठक मे कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने विभिन्न विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कार्य-प्रगति में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि सप्ताह में एक दिन जिले के किसी भी स्थान पर जैविक हाट बाजार लगाया जाए।