मोहनलालगंज: नगराम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया, कोर्ट में न पेश होने पर दबिश देकर पकड़ा
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत नगराम थाना पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में पेश न हो रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने थाना प्रभारी के निर्देशन में दबिश देकर शिवा और महेश को उनके घरों से पकड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोन