रफीगंज: रफीगंज शहर के RBR में सेमीफाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, शेरघाटी टीम 1-0 से बनी विजेता
रफीगंज शहर के आरबीआर खेल मैदान में शुक्रवार को टाउन टीम रफीगंज के तत्वावधान में सेमीफाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में गया जिला के शेरघाटी की टीम और बक्सर की टीम आमने-सामने हुईं। शुक्रवार रात्रि 9:00 बजे विनोद ने बताया कि 1-0 से शेरघाटी टीम विजेता बनी। शनिवार को फाइनल मैच का आयोजन होगा, एवं रविवार को महिला फुटबॉल होगा।