बनमनखी: श्रावण की पहली सोमवारी पर धीमेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
बनमनखी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार तथा जिला एवं अनुमंडल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में काझी हृदय नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध धीमेश्वरनाथ धाम बाबा उग्रेशनाथ महादेव मंदिर में आयोजित एक माह तक चलने वाले राजकीय श्रावणी महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर मंदिर परिसर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमानतः एक लाख से