दुधि: मझौली गांव में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, मामले में कानूनगो को निलंबित किया गया, लेखपाल को भी हटाया गया
दुद्धी तहसील के मझौली गांव से सामने आए एक वायरल वीडियो ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंश निर्धारण और पत्थरगड़ी जैसे राजस्व संबंधी कार्यों के नाम पर एक काश्तकार से कथित रूप से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।