मुज़फ्फरनगर: प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी से भड़की महिलाओं ने डीएम ऑफिस पर किया जोरदार प्रदर्शन, सपा सांसद पर कार्रवाई की मांग उठाई
हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोदी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मुजफ्फरनगर में भाजपा से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखलेश यादव से सांसद को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।