धनौरा: गजरौला में तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक में घुसी, चालक की हुई मौत, जुबिलेंट फैक्ट्री के पास हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
गजरौला। नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि डीसीएम चालक उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को डीसीएम से बाहर निकाला और नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक मृतक की पहचान।