बीना: ग्राम भरचा में मंदिर क्षतिग्रस्त, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Feb 5, 2026 ग्राम भरचा में स्थित शिव मंदिर में सुबह पुजारी पूजा के लिए पहुंचे थे तभी मंदिर के अंदर का हाल देखकर दंग रह गए। क्योंकि मंदिर के अंदर मूर्ति खंडित हो चुकी थी। देखकर अंदाजा लगाया गया कि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर बीना व ख़िमलासा थाने से बड़ी संख्या में बल पहुंच गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।