मथुरा: चश्मा लगाकर कोर्ट में एंट्री मारने वाले युवक पर गिरेगी गाज
सोशल मीडिया पर सस्ती पब्लिसिटी का शौक अब एक युवक जेल की हवा खिला सकता है। टशन दिखाने के चक्कर में इस रीलबाज ने न्याय के मंदिर यानी कोर्ट परिसर की मर्यादा को ही चुनौती दे डाली है। दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो को देखिए। आँखों पर काला चश्मा, चाल में फिल्मी स्टाइल और सीधे कोर्ट रूम के अंदर एंट्री। जहाँ मोबाइल और कैमरा ले जाना पूरी तरह वर्जित है,