कटनी नगर: पुलिस का शिकंजा: 64 अवैध शराब कारोबारियों से शराब जब्त, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए कल 207.31 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है जिसकी अनुमानित कीमत 78 हजार 900 रुपए आँकी गई है कार्यवाही के संबंध में आज बुधवार सुबह 11:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने जानकारी दी उन्होंने बताया कि शिकंजा अभियान के तहत कार्रवाई की गई है।