कटनी नगर: घंटाघर में पलक झपकते ही अज्ञात चोर ने व्यापारी की कार से ₹1 लाख किए पार, सीसीटीवी फुटेज वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर सराफा में शनिवार दोपहर 2:00 बजे चंदिया कौड़िया निवासी शंकरदीन गुप्ता की कार से घण्टाघर क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने 1 लाख रुपये पार क4 दिए। यह पूरी वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में आज रविवार दोपहर 1 बजे कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है।