खैरा: मांगोबंदर पुल का बैरियर टूटा, डेढ़ किलोमीटर तक लगा लंबा जाम, लोग परेशान
Khaira, Jamui | Apr 29, 2026 खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित मांगोबंदर पुल पर बुधवार को बैरियर टूट जाने से 9 बजे करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शादी के सीजन के कारण स्थिति और गंभीर हो गई, कई बारातियों की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं। बताया जाता है कि पुल में दरार आने के कारण प्रशासन द्वारा बैरियर लगाया गया था।