शाजापुर: बाईहेड़ा में पानी के नल पर विवाद, सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीणों में मारपीट, थाने में क्रॉस केस दर्ज
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बाईहेडा में सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीणों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों रिपोर्टों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है