अंबाह: अंबाह पुलिस का चंबल नदी के कुथियाना घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सर्चिंग अभियान
Ambah, Morena | Apr 25, 2026 अंबाह में चंबल नदी के कुथियाना घाट पर अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस, एसएएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया। टीम ने घाट व आसपास के क्षेत्रों में तलाशी लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और लोगों से पूछताछ की। प्रशासन ने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।