बदायूं: मिहोना रोड पर सैय्यद बाबा की मजार से आगे खंदी में क्षत-विक्षिप्त अवस्था में उझानी के मो. बहादुरगंज के व्यक्ति का शव मिला
Budaun, Budaun | Jul 10, 2024 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के मिहोना रोड सैय्यद बाबा की मजार से आगे खंदी में क्षत-विक्षिप्त अवस्था में साहब सिंह उर्फ लल्ला निवासी उझानी मोहल्ला बहादुरगंज का शव पड़ा मिला। शव को कुत्ते और जानवर खा रहे थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।