पनागर: दुकान के सामने बाथरूम करने से मना करने पर बदमाशों ने दुकान संचालक पर किया जानलेवा हमला, दुकान में की तोड़फोड़
अमखेरा रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 'एचआर फर्नीचर' के संचालक सैफ ने अपनी दुकान के सामने पेशाब कर रहे कुछ असामाजिक तत्वों को ऐसा करने से रोका। इस मामूली सी बात पर भड़के शराबियों ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार करते हुए सैफ और उनके साथियों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सैफ के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। दबंगों ने न केवल दुकान में जमकर तो