ग्वालियर गिर्द: ₹250 की उधारी बनी जानलेवा! बेरहमी से पीटा उसके बाद पेट्रोल से जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
पेट्रोल बेचने वाले आकाश सेंगर पर पेट्रोल के पैसे को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला हुआ था। आरोप है कि अनुल उर्फ बली, सचिन गुर्जर और अरविंद छाबई ने पहले आकाश के साथ मारपीट की,फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।