मुज़फ्फरनगर: नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 6.50 लाख की डोडा पोस्त और गांजा की खेप पकड़ी, पांच नशा तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 13 किलो डोडा पोस्त और गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी कब्जे में ली गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।