मुगलसराय: दो माह से लापता युवक को तलाश कर थाना अलीनगर पुलिस ने उसके परिजनों को सुपुर्द किया
थाना अलीनगर पुलिस ने गुरुवार को दो माह से गुमशुदा युवक की तलाश कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। रानी द्विवेदी निवासिनी ग्राम लहरिया पूरवा डूडा कॉलोनी थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन को किसी अज्ञात के द्वारा सूचना मिली कि उसका पुत्र ऋषभ दुबे जो दो माह से लापता है। वह इस समय चंदौली में है। थाना अलीनगर पुलिस ने गुमशुदा युवक को तलाश कर परिजनों सुपुर्द कर दिया है।