मुगलसराय: काली महल स्थित एक घर में चोरों ने नगदी समेत लगभग ₹16 लाख के गहनों की चोरी की, पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई
चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल स्थित एक घर में घुसे चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर बिती देर रात बुधवार को नगदी समेत लगभग 16 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। पीड़ित पप्पू ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई हैं।