मुगलसराय: सिंघीताली समीप हाईवे पर पुलिस ने तीन मैजिक वाहनों में कुल 8 गोवंश के साथ तीन गौ तस्करों को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने बुधवार को तीन मैजिक वाहन में आठ राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौ तस्कर गोवंशो को बनारस से मैजिक वाहन में लादकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पकड़े गए गौ तस्कर विकास चौरसिया निवासी माटीगांव थाना चंदौली, सूरजपाल तथा अजय कुमार वाराणसी जिला के निवासी बताए जा रहे हैं।