घुवारा: घुवारा में अवैध एम-सेंड डंप का आरोप, नदी की रेत बेचने और प्रदूषण फैलाने की शिकायत
घुवारा में एम-सेंड और गिट्टी के डंप के संचालन को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार, स्वीकृत स्थान के बजाय सागर-टीकमगढ़ मार्ग पर डंप संचालित किया जा रहा है, जहां कथित रूप से अवैध नदी रेत का भी भंडारण और बिक्री हो रही है। स्थानीय लोगो ने सोमवार की शाम 4 बजे कहा है कि डंप से उड़ रही धूल के कारण आसपास के रहवासियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।