गुना नगर: राममंदिर में राशि गवन मामले पर गुना में जयवर्धन सिंह बोले, 40 साल पुरानी पार्टी कौन होती है सनातन धर्म का ठेका लेने वाली
गुना में पूर्व मंत्री और राघोगढ़ कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने अयोध्या राम मंदिर दान राशि गवन मामले पर 15 जून को बड़ा बयान दिया। कहा, 40 साल पुरानी पार्टी कौन होती है सनातन धर्म का ठेका लेने वाली। उन्होंने राम मंदिर निर्माण में देश के लोगों से समर्पण राशि का जिक्र करते हुए हाल ही में सामने आए राम मंदिर के राशि वाले मामले पर कई सवाल उठाए हैं।