सिंघवारा: सिंहवाड़ा पुलिस ने समस्तीपुर से आर्म्स एक्ट में वांछित मो. ओबेश को किया गिरफ्तार, दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 153/25, जो आर्म्स एक्ट से संबंधित है, के वांछित अभियुक्त मो. ओबेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मो. ओबेश, पिता मो. अब्दुल कयूम, समस्तीपुर जिले के बैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर चंदौली का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर से उसे दबोच लिया।