विरमा भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में नगर विकास योजनाओं, कार्यों की प्रगति और जनसमस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की गई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद में कहा कि सपा शासन में परिवारवाद और जातिवाद हावी रहा, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी।